रांची। भाजपा एससी मोर्चा ग्रामीण जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये का इनामी मनोज मुंडा को आज सिविल कोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण मनोज मुंडा सरेंडर करने के लिए कोर्ट पहुंचा हुआ था लेकिन रांची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे कोर्ट परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड में फरार मुख्य आरोपित मनोज मुंडा पर रांची पुलिस ने बुधवार को इनाम की घोषणा की की थी। रांची पुलिस सूचना देने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की गयी थी और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखने की बात कही गयी थी।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
Breaking News: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर