कहा-आदिवासी समाज के विकास एवम सम्मान के लिये समर्पित भाजपा
रांची। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आज पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किये जाने पर ढोल,नगाड़ा बजाकर,मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने कहा कि आज राज्य और देश का जनजाति समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो आदिवासियों के विकास और उनके सम्मान को बढ़ाने केलिये समर्पित है।
कहा कि भाजपा एक आदिवासी और महिला को भारत के प्रथम नागरिक केलिये उम्मीदवार बनाना ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा के दिल मे जनजाति समाज बसता है। ये भाजपा ही है जिसने अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में विरसा मुंडा की जयंती पर अलग झारखंड राज्य का गठन किया। आजादी के अमृत वर्ष में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित किया। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रवीण सिंह,मोर्चा के बिंदेश्वर उरांव, रोशनी खलखो,अर्जुन मुंडा,नकुल तिर्की,अरविंद उरांव, अशोक मुंडा,प्रेम बड़ाइक,सुनील फकीरा सहित सैकड़ों शामिल थे।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका