April 1, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

झारखंड हाईकोर्ट के चार नये न्यायाधीशों ने ली शपथ, जानिये इनका परिचय..

Featured Video Play Icon
Spread the love

झारखंड हाईकोर्ट के चार नये न्यायाधीशों ने ली शपथ, जानिये इनका परिचय..
हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 19 हुई

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय के चार न्यायाधीशों को शुक्रवार को शपथ दिलायी गयी।
झारखंड उच्च न्यायालय परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ0 रवि रंजन ने सुपीरियर ज्यूडिशयल सर्विस कैडर के अधिकारी गौतम कुमार चौधरी, अंबुज नाथ, नवनीत कुमार और संजय प्रसाद को आज झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलायी गयी। एक साथ चार न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद अब झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 19 हो गयी है।
हाईकोर्ट के जज के रूप में शपथ लेने वाले जस्टिस गौत कुमार चौधरी झारखंड ज्यूडिशियल एकेडमी के साथ निदेशक के दायित्वों के निर्वहन के साथ-साथ वह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के प्रभारी कुलपति भी रह चुके है। रजिस्ट्रार जनरल बनने के पहले गौतम कुमार चौधरी देवघर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर थे।
वहीं न्यायाधीश अंबुज नाथ ने रांची सिविल कोर्ट में वकालत शुरू की थी। झारखंड वक्फ बोर्ड ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष और हाईकोर्ट के पूर्व रजिस्ट्रार रहे अंबुज नाथ ने वर्ष 2001 में न्यायिक सेवा में चयन के बाद सबसे पहले योगदान धनबाद के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज के पद पर योगदान दिया था।
रांची के न्यायायुक्त रह चुके जस्टिस नवनीत कुमार ने न्यायिक सेवा में आने के पहले दिल्ली हाईकोर्ट में वकालत शुरू की थी। फिर पटना हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। इसके बाद वर्ष 2001 में वरीय न्यायिक सेवा में चयन हुआ और वर्ष 2003 में वे राज्यपाल के ओएसडी भी रहे।
न्यायिक सेवा के अधिकारी जस्टिस संजय प्रसाद वर्तमान में झारखंड सरकार के विधि सचिव का पद संभाल रहे थे।

About Post Author