रांची में भी पीएम मोदी के उदघाटन-शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देवघर में उद्घाटन सह शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण रांची रेलवे स्टेशन पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने देखा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने रांची को भी एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं की सौगात दी।
बाबा नगरी देवघर में प्रधानमंत्री का आज का कार्यक्रम कई मायनों में ऐतिहासिक था। जहां से प्रधानमंत्री ने झारखंड की जनता को 16 हजार आठ सौ करोड़ रुपये के विभिन्न योजनाओं की सौगात दी। इस कार्यक्रम को देखने और प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने की इच्छा प्रत्येक झारखंड वासियों को थी। इस मौके पर रांची रेलवे स्टेशन पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहाँ हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। कार्यक्रम में मौजूद राज्य के वित्तमंत्री रामेश्वर उराँव ने झारखंड को मिलने वाली सौगातों के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान स्थानीय सांसद संजय सेठ ने बताया कि झारखंड की कई नई रेल परियोजनाओं का प्रक्रियाधीन है। उन्होंने कहा कि रांची के पिस्का रेलवे स्टेशन का भी जल्द ही कायाकल्प होगा।
कार्यक्रम के बाद रेलवे की महाप्रबंधक अर्चना जोशी ने रांची रेलवे स्टेशन पर किए जानेवाले विकास कार्यों का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि ये सभी विकास कार्य तीन वर्षों में पूरे कर लिए जायेंगे।
समारोह में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, स्थानीय विधायक सीपी सिंह और रांची रेल मंडल के डीआरएम समेत कई रेल अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे। रेल अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर किया।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका