जमशेदपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड एनएसजी की अखिल भारतीय सुदर्शन भारत परिक्रमा ब्लैक कैट कार रैली को शनिवार सुबह नौ बजे टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणकय चौधरी ने झंडा दिखाकर रवाना किया। यह का रैली यहां से कोलकाता की ओर रवाना हुई। ब्लैक कैट कार रैली देश भ्रमण पर निकली है। इस दौरान रैली देश के स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े ऐतिहासिक स्थान से होकर गुजरेगी। 12 राज्यों के 18 शहरों से होकर कुल 7500 किलोमीटर की यात्रा करेगी।
देश की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सुदर्शन भारत परिक्रमा पर निकली एनएसजी कमांडो की कार रैली को देखने के लिए शहर की सड़कों पर शनिवार को लोगों का हुजूम उमड़ा। खासकर बिष्टुपुर गोलचक्कर पर रैली देखने को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लोग सुबह से ही रैली का इंतजार कर रहे थे।जैसे ही रैली पहुंची लोगो ने जमकर भारत माता की जय के नारे लगाए। उनके देश भक्ति भावना देखते ही बन रही थी. देश की सुरक्षा की खातिर जान की बाजी लगा देने वाले नौजवान कमांडो टाटा मोटर्स की काली रंग की हैरियर कार में सारे लोग सवार थे। उनके हाव भाव और आकर्षक रैली देखकर लोग बेहद प्रभावित नजर आए।
कोलकाता के लिए रवाना हुई रैली
इससे पहले बिष्टुपुर थाना के पास स्थित टाटा स्टील के मुख्य गेट से सुबह 9 बजे इस रैली को कोलकाता के लिए रवाना किया गया। टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट चाणक्य चौधरी द्वारा झंडी दिखाकर रैली को रवाना किये जाने के बाद बिष्टुपुर पोस्टल पार्क, टाउन इलेक्ट्रिक गोलचक्कर, मोदी पार्क, बागे जमशेद गोलचक्कर, उपायुक्त कार्यालय, मानगो गोलचक्कर, से रैली डिमना गोलचक्कर तक गई. वहां से सीधे यह रैली बहरागोड़ा होते हुए पश्चिम बंगाल की ओर रवाना हो गई। इस रूट के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था. रैली में कुल 18 गाड़ियां शामिल थी.

More Stories
Breaking News: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन का बयान: “दुनिया बदल रही है, झारखंड को भी नई तकनीक और निवेश से आगे बढ़ाना होगा”