झारखंड के खूंटी जिले के सूरज मुंडा को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित “परीक्षा पे चर्चा 2025″ में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआहै। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम छात्रों को परीक्षा संबंधी तनाव प्रबंधन और उत्कृष्ट शिक्षा पर मार्गदर्शन देने के लिए आयोजित किया जाता है।

सूरज मुंडा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, सालगाडीह, तमाड़ के छात्र हैं और खूँटी जिले के अड़की प्रखंड के खेसारीबेरा गाँव से आते हैं।यह विद्यालय कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित होता है, जो अनुसूचित वर्गों के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है।
कल्याण मंत्री श्री चमरा लिंडा ने सूरज की इस उपलब्धि को झारखंड सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नीति और अनुसूचित वर्गों के उत्थान केलिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि सूरज मुंडा की यह सफलता न केवल उनके परिवार और विद्यालयबल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
Breaking News: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर