कई हथियार व कारतूस बरामद
रांची। झारखंड में लातेहार (Latehar)जिले के सदर थाना क्षेत्र के गुलेरियाताड़ गांव से पुलिस ने उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के 5 सक्रिय को गिरफ्तार(Five JJMP militants arrested) करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से हथियार और कारतूस भी बरातद किये गये है।
पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नावागढ़ पंचायत के गुलरियाटांड़ गांव स्थित ईट भट्ठा के समीप से इन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी उग्रवादी एक चार पहिया वाहन पर सवार होकर मौके पर पहुंचे। इनकी पहचान बलराम यादव, गुलाब यादव, मंगलेश कुमार सिंह, मनीष शर्मा उर्फ टुटू, रामदेव सिंह उर्फ बैगा के रूप मे ंकी गयी है। पुलिस ने इसके पास से फोल्ड बट राइफल एक, देसी कट्टा एक, जिंदा कारतूस 15,मोबाइल पांच, जेजेएमपी कके पर्चा छह, बोलेरो वाहन एक बरामद किया है। तलाशी के क्रम में उसके पास से हथियार, गोली, जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के पर्चा भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार पांच उग्रवादियों ने स्वीकार किया है कि जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सहयोगी है। उग्रवादी संगठन को जरूरत के सामान, हथियार, गोली,एक स्थान से दूसरे स्थान जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराते हैं। गिरफ्तार उग्रवादी बलराम यादव पर दो, गुलाब यादव पर दो, सामदेव भगत उर्फ बैगा पर एक मामले दर्ज हैं। तीनों नक्सली मामले में पूर्व में भी जेल जा चुका है। इस मामले में लातेहार कांड संख्या 246/21 में 17 सीएल, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका