रांची। झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल (Badal) ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक 2 लाख 58 हजार किसानों का 1036 करोड़ कृषि ऋण माफ (agricultural loans)कर चुकी है। विभागीय पदाधिकारियो ंके साथ दिन भर समीक्षा बैठक के बाद सोमवार शाम को पत्रकारों से बातचीत में कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य में करीब 9 लाख किसानों को कृषि ऋण माफी योजना के तहत 50 हजार रुपये का कृषि ऋण माफ किया जाना है, इसके लिए बैंकों द्वारा जैसे-जैसे डाटा अपलोड किया जा रहा है, उसके अनुरूप किसानों को ऋण माफी का लाभ मिलेगा। अभी तक 5 लाख 79हजार किसानों का डाटा बैंकों द्वारा अपलोड किया जा चुका है, जिसमें 2.58लाख किसानों का ऋण माफ कर दिया गया है, शेष अन्य सभी किसानों को भी ऋण माफी योजना का लाभ उपलब्ध करा दिया जाएगा। विभाग के अधिकारी बैंकों के साथ समन्वय बनाकर और लाभुक किसानों का केवाईसी अपडेट करा कर योजना का लाभ दिलाने की कोशिश में जुटे हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न क्षेत्रों पर एक सौ से अधिक कृषि मेला आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराने और पैक्स और लैम्पस को मजबूत बनाने की दिशा के भी निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों को कृषि एवं पशुपालन से जुड़ी केंद्र एवं राज्य संपोषित योजनाओं की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो सके और वंचित किसान इन योजनाओं का हिस्सा बने इसके लिए पूरे राज्य में 100 किसान मेला का आयोजन कोविड गाइडलाइन के मुताबिक किया जाएगा। किसान मेला आयोजन में राज्य सरकार के पदाधिकारी कृषि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी किसानों को देंगे। ()
कृषि मंत्री ने बताया कि खरीफ के मौसम में समय पर बीजों का वितरण किया गया तथा सरकार अगले वर्ष भी किसानों को बीज वितरण ससमय कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बीज निगम के पदाधिकारियों के साथ इस संबंध में बैठक की गई है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
Breaking News: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर