रांची। प्रधानमंत्री (Prime Minister’s) नरेंद्र मोदी का दीपावली के अवसर पर पांच नवंबर को केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना संबंधित कार्यक्रम और आदि शंकराचार्य के स्मारक का अनावरण का झारखंड (Jharkhand) के देवघर में नव धाम प्रांगण से भी सीधा प्रसारण होगा।
प्रधानमंत्री के द्वारा आदि शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण के अवसर पर देश के बाकि 11 ज्योतिर्लिंगों पर भी विशेष कार्यक्रम रखा गया है। इसी कड़ी में देवघर में भी 5 नवंबर को यह कार्यक्रम है। इस अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश अरै गोड्डा के सांसद निधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहेगें। सुबह में 8ः20 से कार्यक्रम शुरु होगा जो 12 बजे अपराह्न तक चलेगा। 9.00 बजे सुबह में अजीत मनोज का भजन 9.30 तक चलेगा, उसके बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का जीवंत प्रसारण होगा।
इसके बाद 11 बजे से 12 बजे दिन तक संजीव परिहात का नृत्य कार्यक्रम होगा। इसमें संस्कृति मंत्रालय अंतर्गत पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के प्रोग्राम कमिटी सदस्य चन्द्रदेव सिंह, पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के प्रोग्राम मैनेजर गौतम मुखर्जी रहेंगे।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
Breaking News: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर