प्रधानमंत्री के केदारनाथधाम में विशेष पूजा अर्चना का बाबा मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने देखा लाइव प्रसारण
देवघर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ धाम में श्री आदि शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण के अवसर पर देश के अन्य सभी ज्योर्तिलिंगों (Jyotirlingas)और कुछ खास मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गयी।
इसी कड़ी में देवघर (devghar) स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर (Baba Baidyanath Dham Temple) में भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे और विधायक नारायण दास अन्य गणमान्य लोग उपस्थित है। मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम देखने की भी व्यवस्था की गयी थी। बाबा बैद्यनाथ धाम परिसर में बड़े एलईडी स्क्रीन पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम को देखा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
ऐतिहासिक क्षण, ज्योतिर्लिगों को लेकर चल रहा कंट्रोवर्सी दूर हुआ-निशिकांत दूबे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस अवसर पर देशभर में 12 ज्योतिर्लिंगों और चारों धामों पर भी पूजा-अर्चना की गई। ये सभी कार्यक्रम केदारनाथ धाम के मुख्य कार्यक्रम से जुड़े थे। इसी कड़ी में देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में भी विशेष सांस्कृतिक का आयोजन किया गया।
इस मौके पर समारोह में मौजूद डॉ0 निशिकांत दूबे ने कहा कि देवघर ही नहीं, पूरे बिहार-झारखंड और पूर्वी भारत के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने कहा कि ज्योतिर्लिंगों को लेकर चला आ रहा कंट्रोवर्सी अब खत्म हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबाधाम स्थित ज्योतिर्लिंग को मान्यता प्रदान करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री ने आदि शंकराचार्य को याद किया और बताया कि भारत में कई आक्रांता आये, इसके बावजूद धर्म बचा रहा। प्रधानमंत्री ने धर्म और अध्यात्म बचाने वाले को याद किया। उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी को भी यह जानकारी मिल सकेगी कि धर्म को बचाने के लिए पूर्वजों ने कितने कष्ट को सहने का काम किया है।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि संस्कृति और अध्यात्मिक शक्ति को बढ़ाने और इसे पुनर्जीवित करने के साथ-साथ आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का भी अनावरण किया है,इससे लोगों को नयी ऊर्जा मिली है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
Breaking News: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर