रांची। मुख्यमंत्री (Chief Miniter) हेमन्त सोरेन (Hemant Soren) की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। नीति आयोग (NITI Aayog) भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में सोमवार को आयोजित होने वाली बैठक को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई थी। मालूम हो कि सितंबर 2021 में नीति आयोग की टीम द्वारा झारखण्ड का दौरा किया गया था। उस समय कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई थी। उन्हीं बिंदुओं पर राज्य सरकार किस प्रकार अपना पक्ष रखेगी इसको लेकर विचार-विमर्श हुआ। कल नई दिल्ली में आहूत नीति आयोग की बैठक में मुख्य सचिव एवं अन्य विभागीय सचिव शामिल होंगे।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
Breaking News: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर