राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
रांची। राष्ट्रपति भवन (President’s House) के दरबार हाल में मंगलवार को आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वालों को पद्म सम्मान से नवाजा। इसी कड़ी में झारखंड के सरायकेला की छुटनी देवी (Chutni Devi) को पद्मश्री सम्मान(Padma Shri award) दिया गया। छुटनी देवी को अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष के लिए समाजसेवा के क्षेत्र में यह सम्मान दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने साल 2020 के लिए 141 और 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण सम्मान समारोह टाल दिया गया था। छुटनी देवी सरायकेला की पहली महिला हैं, जिन्हें पद्मश्री सम्मान मिला है. छुटनी देवी से पहले जिले के 7 लोगों को कला के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार मिल चुका है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
Breaking News: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर