April 19, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

एक करोड़ का इनामी खूंखार नक्सली पत्नी के साथ धराया!

Spread the love


रांची। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा-माओवादी के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो (The dreaded Naxalite caught with the wife of one crore!) के सचिव प्रशांत बोस (Prashant Bose) उर्फ किशन दा (kisan da) उर्फ मनीष उर्फ बुढ़ा और उनकी पत्नी शीला मरांडी (Shila marandi)को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पांच राज्यो ंके प्रमुख प्रशांत बोस माओवादियां के पोलित ब्यूरो का सदस्य है और उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम है। उसकी गिरफ्तारी सरायकेला-खरसावां जिले से हुई है, हालांकि पुलिस की ओर से अब तक उसे ना तो अदालत में पेश किया गया है और ना ही मीडिया को स्पष्ट जानकारी दी गयी हैं। हालांकि एक वीडियो क्लिप मीडिया में वायरल है, जिसमें प्रशांत बोस और उनकी पत्नी तथा दो बॉडीगार्ड वाहन पर सवार हैं।
प्रशांत बोस पांच राज्यों झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और महाराष्ट्र का प्रमुख है। झारखंड पुलिस को नक्सलियों और माओवादियों के खिलाफ लगातार सफलता मिलती जा रही है। इससे राज्य में नक्सल इलाके कम होते जा रहे है, साथ ही पहले जैसी नक्सली घटनाएं भी कम हो गयी हैं।
बताया जा रहा है कि वह इलाज के लिये पत्नी के साथ सरायकेला आया था। जिसकी सूचना इंटेलीजेंस ब्यूरो तक पहुंची थी। इस सूचना पर सरायकेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि प्रशांत बोस और उसकी पत्नी तथा दोनों बॉडीगार्ड को सरायकेला पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से गिरिडीह से सरायकेला जाते समय गिरफ्तार किया। प्रशांत को झारखंड-बिहार में माओवादियों का सुप्रीम कमांडर माना जाता हैं। 70 से ज्यादा नक्सली वारदात में उसकी तलाश थी, जबकि उसकी पत्नी शीला भी माओवादियों की शीर्ष सेंट्रल कमेटी की सदस्य के साथ ही माओवादियों के फ्रंटल आर्गेनाइजेशन नारी मुक्ति संघ की प्रमुख भी है। शीता गिरिडीह की रहने वाली है और उसका भी संगठन में काफी प्रभाव है, जबकि प्रशांत मूलतः पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी चांडिल के निकट हुई। 80 वर्षीय किशन दा का हाथ-पैर भी अब ठीक से काम नहीं करता हैं,ढ़ाई साल पहले उसे पक्षाघात का अटैक हुआ था। वहीं उसकी पत्नी शीला की उम्र भी 70-72 वर्ष की है। ऐसी स्थिति में इस गिरफ्तारी को सुनियोजित माना जा रहा है, ताकि पुलिस कस्टडी में ही इलाज संभव हो सके।
पुलिस अभी प्रशांत बोस की गिरफ्तारी के संबंध में कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है, लेकिन बताया जा रहा है, उनसे किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही हैं।

About Post Author