हजारीबाग। झारखंड में हजारीबाग (Hazaribag) जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र से पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री (Mini gun factory) का उद्भेदन किया है और मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने शनिवार को संवादाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से अर्द्धनिर्मित 52 पिस्टल, एक लेथ मशीन,दो माइलिंग मशीन, एक शार्पनिंग टूल, एक ड्रिलिंग मशीन, पिस्टल के 39 बट, एक जेनरेटर, दो बाइक और सात मोबाइल बरामद किया गया हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. अख्तर (52), मो. शमीम अख्तर( 30), मो. मुस्ताक (30), मो. इमरान (25), सोनू आलम (25), मो. नसीम (36) और मो. इमरान (27) शामिल है।एक आरोपी बिहार के मुंगेर जिले का रहना है, अन्य सभी आरोपी बोकारो जिले के रहने वाले हैं।

More Stories
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, आपके जिले में कौन बना SP देखिए लिस्ट
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
स्वास्थ्य मंत्री ने 76 नए चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, इतने नए डॉक्टर्स की बहाली जल्द