अर्जुन मुंडा ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया
रांची। प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) कल रांची में बने भगवान बिरसा मुंडा स्मृति (Birsa Munda Jail Museum) उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। सुबह 9.30 बजे पीएम मोदी इसका उद्घाटन ऑनलाइन करेंगे। नगर विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस मुख्य अतिथि एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशिष्ट अतिथि के तौर हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड् डी, झारखंड के जनजातीय कल्याण मंत्री चंपई सोरेन, रांची की मेयर आशा लकड़ा, सांसद संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह हिस्सा लेंगे।
इधर, रांची के पुराने बिरसा मुंडा कारागर में बने जनजातीय संग्रहालय आज केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने निरीक्षण किया और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, भाजपा एस टी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद समीर उरांव और प्रदेश बीजेपी एस टी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव भी मौजूद थे।

More Stories
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, आपके जिले में कौन बना SP देखिए लिस्ट
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
स्वास्थ्य मंत्री ने 76 नए चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, इतने नए डॉक्टर्स की बहाली जल्द