April 19, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

युवाओं को रोजगार देने के लिए सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी-हेमंत सोरेन

Spread the love


झारखंड राज्य स्थापना दिवसः उच्च विद्यालयों में नवनियुक्त 680 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र
रांची। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने सोमवार को राज्यवासियों को कई सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल में नवनियुक्त 680 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं (youth) को रोजगार (employment) देने के लिए सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी है। इस मौके पर यूनिवर्सल पेंशन योजना का शुभारंभ भी किया गया। किया। झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में आयोजित समारोह में इस वर्ष पद्मश्री सम्मान पाने वाले झारखंड के विभूति मधु मंसूरी, शशधर आचार्य, छुटनी देवी और भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों को सम्मानित किया गया।

About Post Author