कालाबाजारी में दोगुने दाम पर टिकट खरीद रहे है क्रिकेट प्रेमी
रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में आगामी 19 नवंबर को भारत-न्यूजीलैंड (India-New Zealand) के बीच T20 match!को लेकर 15 नवंबर से टिकटों की बिक्री शुरू हुई, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से स्टेडियम में निर्धारित क्षमता के 50 प्रतिशत सीट के अनुरूप ही दर्शकों के प्रवेश की अनुमति दी गयी है, जिसके कारण टिकटों की कालाबाजारी की भी खबर मिल रही है। हालांकि जेएससीए प्रबंधन के आग्रह पर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार शत-प्रतिशत सीटों पर दर्शकों को बैठने की अनुमति दिये जाने पर विचार किया जा रहा है। जेएससीए स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता 38 हजार है, परंतु अभी अनुमति नहीं मिलने पर सीमित संख्या में ही टिकट बिक्री की जा रही है। इसके अलावा जेएससीए सदस्यों और अन्य गणमान्य लोगों के बीच पास का वितरण भी किया जा रहा है।

More Stories
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, आपके जिले में कौन बना SP देखिए लिस्ट
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
स्वास्थ्य मंत्री ने 76 नए चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, इतने नए डॉक्टर्स की बहाली जल्द