रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा सातवीं से 10वीं तक आयोजित प्रारंभिक परीक्षा परिणाम को रद्द करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। इसी क्रम में आज बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रांची के सरर्कुलर रोड स्थित जेपीएससी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे, लेकिन वहां पहले से मौजूद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ कर भगा दिया।
जेपीएससी कार्यालय पहुंचे अभ्यर्थी लगातार नारेबाजी कर रहे थे, जिसमें- आवाज दो हम एक हैं, भाई-भतीजावाद बंद करो, सीट बेचना बंद करो, जब-जब छात्र जागा है, सत्ता का सिंहासन डोला, के नारे लगा रहे थे। पुलिस द्वारा जेपीएससी कार्यालय के सामने से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद सभी वापस मोरहाबादी मैदान में जमा हो गये। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि युवा लगातार ठगे जा रहे है, पैसे के बल पर नौकरी बांटी जा रही है।

More Stories
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, आपके जिले में कौन बना SP देखिए लिस्ट
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
स्वास्थ्य मंत्री ने 76 नए चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, इतने नए डॉक्टर्स की बहाली जल्द