September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

रामचंद्र चंद्रवंशी चुने गये उत्कृष्ट विधायक, विस स्थापना दिवस पर मिलेगा सम्मान

Spread the love


5 विस पदाधिकारियों-कर्मचारियों को भी मिलेगा सम्मान
रांची। पलामू जिले के विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी उत्कृष्ट विधायक (excellent MLA) चुने गए हैं। 22 नवंबर को विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में हुई विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति की बैठक के बाद इसका ऐलान किया गया। इसके अलावा विधानसभा के संयुक्त सचिव रामनिवास दास, अवर सचिव निलेश रंजन, प्रशाखा पदाधिकारी रोशन कीड़ो, सुभाष कुमार अनुसेवक और उमेश कुमार गुप्ता को कपिलेश्वर प्रसाद स्मृति उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी का सम्मान मिलेगा। कोरोना काल को लेकर सिर्फ एक दिन के स्थापना दिवस समारोह में इन्हें सम्मानित किया जाएगा।

About Post Author