September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में झारखंड बना नंबर वन

Spread the love


राष्ट्रपति ने नगर विकास विभाग के सचिव को दिया सम्मान
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य ने लगातार विकास की दिशा में कई उपलब्धियां हासिल की है। इसी क्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व को भारत सरकार की ओर से एक बड़े सम्मान से नवाजा गया। नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में झारखंड को राज्यों की श्रेणी में देश के अव्वल राज्य का सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर राज्य सरकार की ओर नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे ने सम्मान प्राप्त किया इस अवसर पर राज्य शहरी विकास अभिकरण के निदेशक अमित कुमार भी मौजूद रहे। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द,केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी,एवं केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने झारखंड सरकार, नगर विकास विभाग और प्रदेश के नागरिकों को इस सम्मान के लिए बधाई दी।

About Post Author