रांची। रांची की मेयर डॉ आशा लकड़ा (Asha Lakra) को भारतीय जनता पार्टी BJP ने अब बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। झारखंड से इस पद पर नियुक्त होने वाली आशा लकड़ा एकमात्र महिला हैं। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर यह आदेश जारी किया है। नियुक्ति पर मेयर ने कहा कि यह केवल उनके लिए ही नहीं बल्कि प्रदेश कार्यकताओंर् के लिए सम्मान की बात है। कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने एक छोटे से कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व सौंपा है। जिस उम्मीद से उन्हें यह दायित्व मिला है। उसे वह पूरी ईमानदारी के साथ निभाएगी। नई जिम्मेदारी मिलने पर मेयर ने कहा कि केन्द्रीय स्तर पर जिम्मेदारी का वहन करने साथसाथ रांची नगर निगम से जुड़ी समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाना बंद नहीं करेंगी।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका