रामचंद्र चंद्रवंशी उत्कृष्ट विधायक के रूप में होंगे सम्मानित
रांची। झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस (foundation day) पर 22 नवंबर को आयोजित समारोह में रामचंद्र चंद्रवंशी को उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर विधानसभा के पांच उत्कृष्ट पदाधिकारियों और कर्मचारी को भी सम्मानित किया जाएगा।
विधानसभा स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के उदघाटनकर्त्ता राज्यपाल रमेश बैस होंगे, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो करेंगे। समारोह में रामचंद्र चंद्रवंशी को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार मिलेगा, जबकि संयुक्त सचिव रामनिवास दास, अवर सचिव निलेश रंजन, प्रशाखा पदाधिकारी रोशन कीड़ो, सुभाष कुमार अनुसेवक, उमेश कुमार गुप्ता को कपिलेश्वर प्रसाद स्मृति उत्कृष्ट विधानसभा कर्मी का पुरस्कार मिलेगा।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका