September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदान केन्द्रों पर स्पेशल कैंप का आयोजन

Spread the love


रांची। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (special camps) 2022 के तहत आज 60 खूंटी एवं 64 हटिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण राज्य के मतदाता सूची के नोडल अधिकारी गीता चौबे द्वारा किया गया। 64 हटिया विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 403 406 407 408 409 410 411 412 413 414 415 416 और 417 में जाकर औचक निरीक्षण किया गया जहां सभी बीएलओ एवं उनकी पर्यवेक्षक अपने -अपने दायित्वों का निर्वाह करते पाए गए। श्रीमती गीता चौबे द्वारा बीएलओ से प्रपत्र 6, 7 ,8 एवं 8क के भरने से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई और साथ ही सभी बीएलओ को गरुड़ा ऐप और वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से प्रपत्र को निस्तार करने संबंधी जानकारी भी दी गई। इसी क्रम में मौके पर उपस्थित मतदाताओं के मोबाइल पर वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड भी कराया गया और प्रपत्र 6 भरावाया गया।
इस दौरान सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी 64 हटिया विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से अंचलाधिकारी अरगोड़ा एवं कर्रा उपस्थित थे।

About Post Author