रांची। रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा ने एक बार फिर से नगर आयुक्त मुकेश कुमार से शोकॉज किया है।
मेयर की ओर से जारी शोकॉज में नगर आयुक्त से पूछा गया है कि 13 सितंबर को नगर निगम बोर्ड बैठक आहुत करने का निर्देश दिया था। परंतु नगर आयुक्त ने मेयर के निर्देशों का पालन नहीं किया और न ही बोर्ड की बैठक आहूत की। निगम बोर्ड की बैठक किन कारणों से स्थगित किया गया। इसका कारण भी नगर आयुक्त ने स्पष्ट नहीं किया है। नगर आयुक्त की इस कार्यशैली को लेकर मेयर ने नगर आयुक्त से तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका