September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

जेपीएससी पीटी परीक्षा में नियमों का उल्लंघन कर बड़ा मेधा घोटाला हुआ- दीपक प्रकाश

Spread the love


चेयरमैन को बर्खास्त करें हेमंत सरकार, परीक्षा में अनियमितता की जांच सीबीआई अथवा सीटिंग जज से कराने कराएं
रांची। झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित 7वीं से 10वीं पीटी परीक्षा(JPSC PT exam) में नियमों का उल्लंघन कर बड़ा मेधा घोटाला को अंजाम देने का आरोप लगाया हैं।
दीपक प्रकाश ने रविवार को रांची स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जेपीएससी ने अपनी नियमावली की धारा 30 का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन किया है। जिसमे परीक्षाओं में पूरी पारदर्शिता ,सभी परीक्षार्थियों के ओएमआर शीट को सार्वजनिक करने का उल्लेख है, परंतु राज्य के लिये दुर्भाग्य की बात है कि आयोग के अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने ही अपनी नियमावली को अनावश्यक बता रहे हैं।
दीपक प्रकाश ने पीटी परीक्षा में छात्रों के क्रमवार उत्तीर्ण होने के सवाल पर जेपीएससी अध्यक्ष के जवाब के संबंध में कहा कि इसे अपरिहार्य कारण बताना और रिजल्ट को औपबंधिक बताना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि यह प्रोविजनल रिजल्ट क्या होता है इसे आयोग के अध्यक्ष स्पष्ट करें । उन्होंने कहा कि बीसी 2 कोटे का कटऑफ मार्क्स 252 है, फिर इस श्रेणी में 230 अंक लाकर कोई अभ्यर्थी कैसे पास हो गया।
दीपक प्रकाश ने पीटी को रद्द करते हुए इसकी जांच सीटिंग जज या सीबीआई से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि एक तरफ जेपीएससी अध्यक्ष 23 नवंबरको छात्रों को वार्ता के लिये बुलाते है और फिर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे छात्रों,जनप्रतिनिधियों पर पुलिस डंडे बरसाती है। फिर फर्जी मुकदमे करवाती है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी भ्रष्टचार के खिलाफ तीब्र और आक्रामक लड़ाई केलिये तैयार है। भाजपा कार्यकर्ताओं अबतक 317 से ज्यादा फर्जी मुकदमे हो चुके है,परंतु प्रशासनिक पुलिस अधिकारी ऐसे हरकत से बाज आएं।
पेट्रोल-डीजल पर अधिक वैट के कारण 55 करोड़ का नुकसान
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में पेट्रोल डीजल से वैट नही घटाने के कारण राज्य के व्यापारी 30 हजार किलो लीटर प्रतिदिन उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से खरीद रहे। वाहन चालक झारखंड में प्रवेश के पहले ही पड़ोसी राज्यों से पेट्रोल और डीजल भरवा ले रहे जिससे राज्य को प्रतिदिन 55 करोड़ का नुकसान हो रहा है।

About Post Author