September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

सीएम आज चाईबासा में करेंगे सहाय योजना की शुरुआत

Spread the love


नक्सल प्रभावित जिलों के युवाओं को खेल के माध्यम से किया जाएगा प्रोत्साहित
रांची। झारखंड में नक्सल प्रभावित जिलों के युवाओं को खेल के माध्यम से प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने स्पोर्ट्स एक्शन टूवर्डस हार्नसिंग एस्परेशन ऑफ यूथ (सहाय) योजना (Sahay scheme) तैयार की है। इस योजना का उदघाटन बुधवार को दिन के 11.30 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चाईबासा जिले से करेंगे। इस मौके पर खेलमंत्री हफीजुल अंसारी, सांसद गीता कोड़ा व अन्य गणमान्य लोग शामिल रहेंगे। यह योजना पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, सिमडेगा, गुमला जिलों में लागू की जाएगी।

टैलेंटेड खिलाड़ियों का पहचान किया जाएगा
इस योजना का उद्देश्य इन जिलों में जमीनी स्तर पर टैलेंटेड खिलाड़ियों की पहचान करना है, ताकि खेलों के माध्यम से युवाओं को जोड़ा जा सके. योजना के जरिए युवाओं के साथ संवाद स्थापित करने और उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की योजना के जरिए जागरूकता पैदा करना भी शामिल है।

4 खेल से शुरू होगी प्रतियोगिता
ब्लॉक, नगर निकाय, जिला और राज्य स्तर पर लड़के-लड़कियों के लिए फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उग्रवाद प्रभावित इलाकों के पुलिस स्टेशनों और प्रखंड कार्यालयों की ओर से खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएगी।

About Post Author