मुआवजे की मांग को लेकर गेट जाम किया
कोडरमा। कोडरमा डीवीसी केटीपीएस (KTPS) में सोमवार की शाम हुए हादसे में एक मजदूर की मौत (Worker dies i) के बाद मंगलवार की सुबह से प्लांट के गेट को जाम कर दिया गया है. मृतक मजदूर की पहचान कलेंद्र सिंह (50 वर्ष पतरातू थाना क्षेत्र के ग्राम बरतुवा निवासी) के रुप में की गई है. घटना के विरोध में मजदूरों ने यूनियन नेता विजय पासवान के नेतृत्व प्लांट के गेट नंबर 1 को मंगलवार सुबह से जाम कर दिया है. मजदूरों की मांग है कि मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए. मजदूर की मौत में सुरक्षा नियमो की अनदेखी की बात सामने आयी है.

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका