देर रात दर्जन भर अभ्यर्थियों को हिरासत में लेने के बाद दिन भर पुलिस इधर-उधर घूमाती रही, शाम में पीआर बांड भरवा छोड़ा गया
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा सातवीं से दसवीं तक आयोजित पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर 49 दिनों से आंदोलनरत अभ्यर्थियों को शुक्रवार की आधी रात पुलिस ने जबरन हटा दिया। रात दो बजे के आसपास लालपुर थाना की पुलिस आमरण अनशन कर रहे दर्जन भर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर दो घंटे तक इधर-उधर घूमाने के बाद ओरमांझी थाना पहुंचा गया। सुबह में एक आंदोलनकारी नेता को लालपुर थाना लगाया। लेकिन इस बीच मामला गरमाने के बाद पुलिस ने शनिवार शाम को सभी प्रदर्शनकारियों को पीआर बांड भरवा कर छोड़ दिया।
रांची।
युवाओं के आन्दोलन से घबराई हुई है राज्य सरकार-दीपक प्रकाश
इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश के नेतृत्व में पार्टी के कई नेता मोरहाबादी मैदान पहुंचे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण आंदोलन संवैधानिक अधिकार है।परंतु यह सरकार उसका दमन कर रही है। न्याय केलिय शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे जेपीएससी अभ्यर्थियों को जबरदस्ती उठाकर अज्ञात स्थान पर ले जाना यह सरकार का असंवैधानिक कृत्य है। उन्होंने राज्य सरकार से जेपीएससी अध्यक्ष को बर्खास्त करने,पीटी परीक्षा रद्द करने एवम पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग दुहराई। दीपक प्रकाश के साथ विधायक भानु प्रताप शाही भी अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे थे।
पीआर बांड पर छूटने पर कैंडल मार्च
इधर, पुलिस हिरासत से छूटने के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपने नेता देवेंद्र नाथ महतो के साथ शाम में रांची में कैंडल मार्च निकाला। इससे पहले सुबह ही प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे थे।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका