दो दिनों में कुल 31 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा
रांची। द रांची प्रेस क्लब चुनाव को लेकर नामांकन (nomination) के दूसरे दिन रविवार को कुल 28 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा हैं। दो दिनों में कुल 31 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा हैं।
उपाध्यक्ष पद के लिए आज 5 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा, जिसमें अनुराग ठाकुर, पिंटू दूबे, विपिन उपाध्याय, प्रभात सिंह और जयशंकर कुमार शामिल है। वहीं सचिव पद के लिए दो प्रत्याशियों सत्यप्रकाश पाठक और जादेद अख्तर, सह सचिव के लिए अभिषेक सिन्हा, चंद्रशेखर सिंह और मुकेश सिन्हा और कोषाध्यक्ष के लिए सुशील कुमार सिंह मंटू और प्रदीप सिंह शामिल है।
इसके अलावा मैनेजिंग कमिटि सदस्य के लिए अरविंद गुप्ता, मयंक सिंह, दीपक जायसवाल, चंद्रशेखर उपाध्याय, राज वर्मा, चंदन वर्मा, रूपम, संजय रंजन, विजय मिश्रा, राकेश कुमार, धर्मेंद्र गिरी, रामाशीष पांडेय समेत 16 प्रत्याशी ने पर्चा भरा।
इससे पहले शनिवार को 3 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जिसमें
अध्यक्ष के लिए अखिलेश कुमार सिंह व आनंद कुमार और कोषाध्यक्ष के लिए कुमार सौरभ का नाम शामिल हैं।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका