September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

सीता सोरेन को मंच पर तीसरी पंक्ति में मिली जगह, समर्थकों में नाराजगी

Spread the love


रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा, JMM का 12वां महाधिवेशन शनिवार को रांची में संपन्न हुआ। इस महाधिवेशन में सोरेन परिवार के घर के अंदर की खींचतान एक बार फिर नजर आयी।
रांची के सोहराय भवन में आयोजित जेएमएम महाधिवेशन में जब मंच पर शिबू सोरेन के बेटे हेमंत सोरेन को बड़े दायित्व सौंपे जा रहे थे, उस दौरान कई बार नाराजगी का इजहार कर चुकी शिबू सोरेन की बड़ी बहू और विधायक सीता सोरेन (Sita Soren) को पार्टी की पहली पंक्ति में भी बैठने की जगह नहीं मिली। उन्हें दूसरे नेताओं के साथ तीसरी पंक्ति में बैठने की जगह मिली थी।
इस संबंध में जब पत्रकारों नें सीता सोरेन ने इसपर प्रतिक्रिया लेनी चाही, तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा-यह कहने की बात नहीं है सिर्फ समझने की बात है, सभी को अपने-अपने हिसाब से समझने का अधिकार है।

About Post Author