निशानेबाज कोनिका की संदिग्ध मौत मामले में झारखंड सरकार अपने स्तर से जांच कराएंगी-मुख्यमंत्री
परिजनों को मुख्यमंत्री ने न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया
रांची। राष्ट्रीय निशानेबाज कोनिका लायक(shooter Konika) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले की झारखंड सरकार भी अपने स्तर से जांच जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भरोसा बुधवार को कोनिका लायक के परिजनों को दिलाया। उन्होंने कोनिका के परिजनों को न्याय दिलाने विश्वास दिलाया।
झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से राष्ट्रीय निशानेबाज कोनिका लायक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर आज धनबाद के विधायक राज सिन्हा के साथ कोनिका लायक के पिता पार्थो प्रीतम लायक और माता वीना शर्मा लायक ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस अपनी जांच में उसकी मौत को स्वाभाविक बता रही है। जबकि, इसके पीछे एक बड़ी साजिश है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि कोनिका लायक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले की सरकार अपने स्तर पर तहकीकात कराएगी और परिजनों को न्याय मिलेगा। जरूरत पड़ने पर पश्चिम बंगाल की सरकार से भी इस मामले में बातचीत करेंगे। उन्होंने गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का और पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा को कोनिका लायक मौत मामले को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका