September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

अपनी ही सरकार के कामकाज के खिलाफ धरना पर बैठी जेएमएम विधायक सीता सोरेन

Spread the love


रांची। सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की विधायक Sita Soren ने एक बार फिर अपनी ही सरकार के कामकाज पर नाराजगी जाहिर की है। सरकार के रवैये से नाराज विधायक सीता सोरेन ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरना दिया।
जेएमएम सीता सोरेन ने कहा कि सीसीएल के आम्रपाली परियोजना में वन भूमि का अतिक्रमण किया जा रहा है और जब विधानसभा में कल उन्होंने इसे लेकर सवाल उठाए तो अधिकारियों की ओर से गलत जवाब दिया गया। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से इस संबंध में विधानसभा में जो सवाल किया है, सरकार की ओर से संतोषप्रद जबाव नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी जल, जंगल और जमीन की रक्षा को लेकर आंदोलन रही है और इन्हीं मुद्दों को लेकर वह आज विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठी हैं। उन्होंने कहा कि सीसीएल की आम्रपाली परियोजना में वन भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है। अवैध तरीके से कोयले की ढुलाई हो रही है, लेकिन सदन में सरकार गलत जवाब दे रही है, सरकार से मांग की कि वन विभाग के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के निर्देश पर पक्ष-विपक्ष के सदस्य उन्हें मनाकर सदन के अंदर ले आये, इस दौरान सीता सोरेन ने सदन के अंदर भी अपनी बातों को रखने का काम किया और दोषी पदाधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की।
गौरतलब है कि शिबू सोरेन की बड़ी बहू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी इससे पहले भी अपनी ही सरकार के कामकाज के खिलाफ आवाज उठाकर सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार को मुश्किल में डालती रही हैं।

About Post Author