रांची। झारखंड सरकार ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के अंतर्गत निर्माणाधीन राज्यपोषित कन्वेशन सेंटर परियोजना को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में अपेक्षाकृत उपयोगी नहीं पाये जाने के कारण बंद करने और कन्वेशन सेंटर के ऊपर स्वीकृत भवन को रि-डिजाइन कर सचिवालय भवन (New secretariat) का निर्माण करने का निर्णय लिया हैं। इस निर्णय से प्रस्तावित सचिवालय भवन की अनुमानित लागत की राशि लगभग 800 करोड़ रुपये है, जो पूर्व में भवन निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत लागत से काफी कम हैं।
नगर विकास एवं आवास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व में रांची अवस्थित झारखंड विधानसभा के दोनों ओर नया सचिवालय भवन बनाने के लिए भूमि आवंटित की गयी हैं। कोर कैपिटल साइट-1 एचईसी में निर्माण के लिए स्वीकृत सचिवालय बिल्डिंग निर्माण की लागत राशि 1238.92 करोड़ रुपये थी। लेकिन अब कम राशि में ही दूसरे स्थान पर सचिवालय भवन के निर्माण की योजना बनायी गयी हैं।
इधर, स्मार्ट सिटी में कौशल विकास केंद्र खोलने के लिए भी भूमि आवंटित की गयी थी, लेकिन अब इस भूमि पर मंत्रियों के लिए आलीशान बंगला बरेगा। नगर विकास विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 11सितंबर 2020 को हुई समीक्षा बैठक में स्मार्ट सिटी मिशन के लिए प्राप्त भूमि पर मंत्रियों के आवास के लिए 12 बंगला का निर्माण किये जाने का निर्देश दिया गया हैं। इस प्रस्ताव पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 28 जनवरी 2021 को आयोजित राज्य स्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में सहमति दी गयी। समिति द्वारा यह सुझाव दिया कि स्मार्ट सिटी के मास्टर प्लान में भविष्य में होने वाले संशोधन में स्कील डेवलपमेंट पार्क के लिए भूमि चिह्नित करने पर प्राथमिकी दी जाएगी।
रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन द्वारा 2020 में प्रथम चरण में भू-खंडों की निलामी की गयी, परंतु किसी भी संस्थागत भूखंड की निलामी में कोई रूचि नहीं दिखायी गयी। स्कील डेवलपमेंट पार्क के लिए चिह्नित भूखंड भी संस्थागत श्रेणी में आता हैं। भूखंडों की निलामी का दूसरा चरण जो अभी समाप्त हुआ है,उसमें भी निविदादाताओं ने संस्थागत भूखंडों पर बहुत कम रूचि दिखलायी हैं। भूखंडों की निलामी के तीसरे चरण के बाद मास्टर प्लान का संशोधन किया जाएगा और जैसा कि राज्यस्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त समिति द्वारा सुझाव दिया गया,उसके तहत स्कील डेवलपमेंट पार्क के लिए एक भूखंड को चिह्नित करने पर प्राथमिकता दी जाएगी।

More Stories
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, आपके जिले में कौन बना SP देखिए लिस्ट
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
स्वास्थ्य मंत्री ने 76 नए चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, इतने नए डॉक्टर्स की बहाली जल्द