रांची। अलग झारखंड राज्य की अगुवाई करने वाले शहीद निर्मल महतो की आज जयंती है। शहीद निर्मल महतो की जयंती पर राजधानी रांची के शहीद निर्मल महतो चौक (जेल मोड़) स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने श्रद्धांजलि दी। । इस मौके पर जेएमएम पार्टी पदाधिकारी और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
. 25 दिसंबर 1950 को पूर्वी सिंहभूम जिला के उलियान गांव में जन्मे निर्मल महतो सामाजिक आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वालों में से एक थे.। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई बार अध्यक्ष रहे निर्मल महतो आजसू के गठन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आज उनकी जयंती के अवसर पर राजधानी रांची समेत राज्यभर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
राजधानी के जेल चौक स्थित निर्मल महतो की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गुरुजी शिबू सोरेन ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने निर्मल महतो अमर रहे का नारा लगाते रहे। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निर्मल दा के सपने को साकार करने की बात कही। दूसरी तरफ आजसू महानगर की ओर से जेल चौक पर अलग कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित की गयी।

More Stories
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, आपके जिले में कौन बना SP देखिए लिस्ट
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
स्वास्थ्य मंत्री ने 76 नए चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, इतने नए डॉक्टर्स की बहाली जल्द