September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

’झारखण्ड की दीदी बगिया योजना को दूसरे राज्य भी करें लागू – एन एन सिन्हा

Spread the love


राष्ट्रीय कार्यशाला में एनआरईटीपी से जुड़े राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया
रांची। हेहल स्थित सर्ड में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर (आईएफसी) पहल का शुभारंभ केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव एन एन सिन्हा ने किया। झारखण्ड स्टेट लाईवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

’आजीविका सशक्तिकरण के कार्यों की सराहना

केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव एन एन सिन्हा ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्य में सखी मंडलों के जरिए आजीविका सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होनें दूसरे राज्यों के प्रतिनिधि को आजीविका संसाधन केन्द्र एवं दीदी बगिया योजना समेत अन्य गतिविधियों को अपने राज्यों में लागू करने की बात कही। श्री सिन्हा ने कहा कि सुदूर गांव के आखिरी परिवारों को सशक्त आजीविका से जोड़ने के लिए राज्य स्तर से सभी विभागों से समन्वय स्थापित करें, ताकि लाभुकों को इंटीग्रेटेड रूप से सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। एन एन सिन्हा ने इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी एनआरईटीपी राज्यों को माइक्रो प्लानिंग को प्रभावी तरीके से करने की सलाह दी ताकि इस पहल से ग्रामीण समुदाय को लाभ मिल सके।
श्री सिन्हा ने कहा कि सखी मंडलों के संगठन क्लस्टर लेवल फेडरेशन को और सशक्त करें, ताकि आने वाले दिनों में वह मॉडल के रूप में विकसित हो । इससे आजीविका एवं सामाजिक समावेशन को गति मिलेगी। उन्होने सभी राज्यों से प्रोड्यूसर इंटरप्राइज के कार्यों में तेजी लाने की बात कही। श्री सिन्हा ने कहा कि आने वाले दिनों में क्लस्टर लेवल फेडरेशन के जरिए मनरेगा के क्रियान्वयन की तैयारी है, जिसके लिए इन संगठनों को और सशक्त बनाने की जरुरत है। उन्होंने महिला संगठनों को पंचायती राज संस्थाओं एवं सरकार के विभाग एवं सिविल सोसाईटी के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। कहा तभी बड़े स्तर पर गरीबी उन्मूलन का सपना सार्थक होगा।

About Post Author