September 25, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

कई स्थानों पर होगी ओलावृष्टि, बादल छंटने के बाद बढ़ेगी ठंड

Spread the love


रांची। मौसम ने एक बार फिर करवट ली हैं। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में कल 28 दिसंबर को बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जतायी गयी हैं।
रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोप का असर झारखंड के विभिन्न हिस्सों में देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि आज से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों में आसमान में बादल छाये हुए हैं, कल 28 दिसंबर को भी उत्तर पश्चिमी हिस्से और 29 दिसंबर को उत्तर पश्चिमी के साथ ही मध्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना हैं। 30 और 31 दिसंबर को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना हैं।
वहीं 31 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाने के बाद ठंड में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी। सुबह में धुंध का असर भी देखने को मिलेगा।
इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में एक दो स्थानों पंर बहुत हल्की वर्षा दर्ज की गयी। सबसे अधिकतम तापमान गोड्डा में 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान डालटनगंज में 9.3 डिग्री दर्ज की गयी। रांची का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री, जमशेदपुर में 15.0, बोकारो का 12.2, चाईबासा का 14.8, देवघर का 13.2, गोड्डा का 12.8, हजारीबाग का 10.6, साहिबगंज का 12.8 और गिरिडीह का न्यूनतम तापमान 13.8डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

About Post Author