तीसरे साल में झारखंड बेमिसाल, चौथे में खुशहाल और 5वें साल में समृद्ध झारखंड बनेगा
रांची। हेमंत सोरेन सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रदेश भाजपा ने ‘झारखंड बेहाल’ नाम से जो दस्तावेज जारी किया। JMM ने आज उस पर जोरदार पलटवार किया।
रांची स्थित जेएमएम पार्टी मुख्यालय में सोमवार को प्रेस कांफ्रेस कर महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार केवल शासन करने के लिए सत्ता में नहीं आयी है. बल्कि संघर्ष से जो राज्य बना है, उसी झारखंडियत को बचाने के लिए आयी है. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हेमंत सरकार के 2 सालों में राज्य के अधिकांश समस्याओं का हल निकाला गया है. कहा कि अब तीसरे साल झारखंड ‘बेमिसाल’, चौथे साल में ‘खुशहाल’ और अंतिम साल में झारखंड ‘समृद्ध’ बनेगा।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका