रांची। प्रेस क्लब की कार्यकारिणी में वरिष्ठ पत्रकार सह प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्र अध्यक्ष चुने गये हैं। निवर्तमान सचिव अखिलेश कुमार सिंह अध्यक्ष पद पर चुनाव हार गये हैं। रविवार को हुए मतदान में कुल 877 मतदाताओं में से 794 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
सोमवार को हुए मतगणना में संजय मिश्र को कुल 371 वोट मिला, जबकि अखिलेश कुमार सिंह को 278 वोट और आनंद कुमार को 117 वोट मिलें। निर्वाचन पदाधिकारी ने संजय मिश्र को निर्वाचित घोषित किया।
वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए पिंटू दूबे ने चुनाव जीतने में सफलता हासिल की हैं। पिंटू दूबे को 193 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जयशंकर कुमार को 192 वोट मिले, जबकि विपिन उपाध्याय को 158, प्रभात कुमार सिंह को 140 और अनुराग ठाकुर को 80 वोट मिले।
समाचार लिखे जाने जाने तक मतगणना जारी हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए अभिषेक सिन्हा निर्वाचित हुए हैं, उन्हें 200 वोट मिला जबकि रंगनाथ चौबे को 149, शहरोज कमर को 116, मुकेश सिन्हा को 88, एसएम खुर्शीद को 76, चंद्रशेखर सिंह को 71 और अशोक गोप को 61 वोट मिला हैं। परिणाम की घोषणा अभी नहीं की गयी हैं।
सीएम ने प्रेस क्लब के निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची प्रेस क्लब के तृतीय द्विवार्षिक कार्यकारिणी चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सभी मैनेजिंग कमिटी के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी रांची प्रेस क्लब को देश का आदर्श प्रेस क्लब बनाने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे। सभी को एक बार पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका