रात के न्यूनतम में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना
रांची। नये साल 2022 के पहले दिन रांची समेत राज्यभर के अधिकांश हिस्सों का मौसम सुहाना रहेगा। मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी कि 1 जनवरी को दिनभर अच्छी धूप रहेगी, हालांकि रात के न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज किये जाने की संभावना जतायी गयी हैं।
इधर, तीन दिनों तक हल्बी बारिश के बाद आज सुबह से ही मौसम साफ नजर आया। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। 31 दिसंबर से उत्तर पश्चिम की दिशा से आने वाली बफीर्ली हवा के कारण झारखंड के तापमान में गिरावट आएगी। दिन में भी ठंड का असर दिखेगा। इस बार नए साल में धूप खिलेगी।
शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री और न्यूनतम 13.1, जमशेदपुर का अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 15.2, डालटनगंज का अधिकतम 17.7 डिग्री व न्यूनतम 13.9 रहा। राज्य के अन्य हिस्सों में भी ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम केंद्र की पूवार्नुमान रिपोर्ट के अनुसार 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक सुबह में
कोहरा छाया रहेगा। दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 से 21 डिग्री और न्यूनतम 8 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सबसे पहले झारखंड के उत्तर और मध्य हिस्से में ठंड अधिक पड़ने के आसार हैं। उसके बाद दक्षिण हिस्से में भी तापमान में गिरावट आएगी।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका