September 26, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

33 वर्ष की सेवा के बाद आईएएस चितरंजन कुमार सेवानिवृत्त हुए, दी गयी विदाई

Spread the love


रांची। भारतीय प्रशासनिक सेवा,IAS के अधिकारी चितरंजन कुमार 31 दिसंबर 2021 को 33वर्ष 3 महीने की सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो गये। सेवानिवृत्ति के मौके पर उन्हें विभागीय पदाधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा विदाई दी गयी।
प्रोन्नत आईएएस चितरंजन कुमार ने 19 सितंबर 1988 को सरकारी सेवा में प्रवेश किया था। उनका सबसे पहला पदस्थापन एकीकृत बिहार के नवादा जिले में हुआ था। बाद में वे रांची के बुंडू में अनुमंडल पदाधिकारी, गुमला में अपर समाहर्ता, दुमका में उपविकास आयुक्त और महिला, बाल विकास विभाग में अपर सचिव के पद पर अपनी सेवा दी।
अलग राज्य गठबंधन के बाद झारखंड कैडर स्वीकार करने वाले चितरंजन कुमार को वर्ष 2018 में आईएएस में प्रोन्नति मिली। जिसके बाद सबसे पहले उन्हें निदेशक पशुपालन बनाया गया। बाद में वे साहेबगंज के उपायुक्त भी रहे और अब राजस्व पर्षद सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए।

About Post Author