आठ संक्रमितों की हुई मौत, रांची में 1543नये मरीज मिले
रांची। झारखंड में शुक्रवार को एक बार फिर से रिकॉर्ड 3825 नये कोविड-19 पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 17296 पहुंच गयी है। जबकि आठ संक्रमित मरीजों की आज मौत हो गयी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार की राज 9 बजे जारी कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार रांची में आज 1543 नये संक्रमित मिले। इसके साथ ही रांची में सक्रिय मरीजों की संख्या छह सौ से अधिक हो गयी है। बोकारो में 216, चतरा में 95, देवघर में 168, धनबाद में 93, दुमका में 76, पूर्वी सिंहभूम में 593, गढ़वा में 26, गिरिडीह में 17, गोड्डा में 34, गुमला में 38, हजारीबाग में 153, जामताड़ा में 104, कोडरमा में 48, लातेहार में 28, लोहरदगा में 58, पाकुड़ में 5, पलामू में 67, रामगढ़ में 83, साहेबगंज में 14, सरायकेला में 50, सिमडेगा में 74 और पश्चिमी सिंहभूम में 175 नये मरीज मिले।
राज्य में दिसंबर के मध्य में 100 से कम सक्रिय मरीज थे, लेकिन एक पखवाड़े के अंदर ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 17हजार से ऊपर पहुंच गयी है।

More Stories
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, आपके जिले में कौन बना SP देखिए लिस्ट
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
स्वास्थ्य मंत्री ने 76 नए चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, इतने नए डॉक्टर्स की बहाली जल्द