सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21098 पहुंची
रांची। झारखंड में शनिवार को कोरोना विस्फोट हुआ। दूसरी लहर के बाद आज सबसे अधिक 5164नये मरीज मिले है। वहीं तीन संक्रमितों की मौत भी हो गयी। राज्य में अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21098 पहुंच गयी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार रात नौ बजे जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार रांची में अधिक 1731 नये मरीज मिले, इसके साथ ही रांची जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या साढ़े आठ हजार से अधिक हो गयी है। वहीं आज जमशेदपुर समेत कई अन्य जिलों में भी रिकॉर्ड संक्रमित मिले।
बोकारो जिले में 278, चतरा में 69, देवघर में 281, धनबाद में 167, दुमका में 35, पूर्वी सिंहभूम में 1043, गढ़वा में 39, गिरिडीह में 8, गोड्डा में 40, गुमला में 52, हजारीबाग में 169,जामताड़ा में 28, खूंटी में 105, कोडरमा में 107, लातेहार में 26, लोहरदगा में 67, पाकुड़ में 8, पलामू में 110, रामगढ़ में 387, साहेबगंज में 35, सरायकेला में 50, सिमडेगा में 70 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 177 नये मरीज मिले।
शनिवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन और दो बच्चों के अलावा मुख्यमंत्री आवास के कई अन्य कर्मियों भी संक्रमित होने की खबर है।

More Stories
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, आपके जिले में कौन बना SP देखिए लिस्ट
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
स्वास्थ्य मंत्री ने 76 नए चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, इतने नए डॉक्टर्स की बहाली जल्द