/11 को पूरे राज्य में बारिश, 16 तक छाये रहेंगे बादल, न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की होगी बढ़ोत्तरी
रांची। झारखंड में अगले 48 घंटों में कई स्थानों पर ओलावृष्टि होगी। जबकि 16 जनवरी तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाये रहेंगे और इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी।
रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण राज्य भर के सभी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में इन दिनों थोड़ी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है,क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ हवा की दिशा को बदल देता है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ का झारखंड पर सीधा असर नहीं पड़ता लेकिन पूर्वी राजस्थान में बने विक्षोभ का असर झारखंड के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र और मध्य भाग में देखने को मिल रहा है, इसके प्रभाव से आज से आसमान में बादल छाये हुए है, वहीं 10 जनवरी को उत्तरी और मध्य भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी और कुछ स्थानों पर ओलावृद्धि की भी संभावना जतायी गयी है। 11 जनवरी को पूरे राज्य में बारिश होगी और इस दिन भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। 13 जनवरी तक विभिन्न क्षेत्रों में बारिश होती रहेगी और 13 जनवरी के दोपहर बाद से बादल छंटने शुरू होंगे, जबकि 16 जनवरी तक आसमान के पूरा साफ होने की उम्मीद है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होगी।
इधर, आज रांची का न्यूनतम मापमान 12.5 डिग्री, जमशेदपुर का 13.2 और डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका