September 26, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

लायंस क्लब ऑफ रांची रोअरिंग की ओर से चूड़ा-गुड़ वितरित

Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची रोअरिंग द्वारा आज जिलापाल लायन सिद्धार्थ मजूमदार की उपस्थिति में मकर सक्रांति के शुभ अवसर पर अरगोड़ा, पाहन टोला में चूड़ा गुड़ वितरित किया गया। इस मौके पर बच्चों को बिस्कुट और नए शर्ट पैंट भी दिए गए। साथ ही कोरोना के रोकथाम के लिए बच्चों, बड़ो एवं बुजुर्गों को मास्क का भी वितरण किया गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन बिजेंद्र शर्मा (अध्यक्ष), अभिषेक कुमार (सचिव), अविनाश, अभिजीत (कोषाध्यक्ष), अजीत, परीक्षित, मीना शर्मा एवं सभी सदस्यों का योगदान रहा। विशेष अतिथि उमेश प्रसाद साह ,राजीव गुप्ता और मृत्युंजय शर्मा उपस्थित रहे।

About Post Author