रांची। कोविड-19 की तीसरी लहर में मुश्किल में पड़े लोगों की मदद के लिए झारखंड प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा (झारखंड) की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। भाजयुमो की ओर से अलग अलग जिलों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. इसके जरिये कोविड-19 संबंधी शिकायतों के निदान का प्रयास मोर्चा की ओर से किया जायेगा।
रांची स्थित प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश, बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी और भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य शशांक राज ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया। इस मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य समेत पूरे देश में कोविड की तीसरी लहर का प्रकोप दिख रहा है.। हेल्पलाइन नंबर से बीजेपी के कार्यकर्ता पहली और दूसरी लहर की तरह तीसरी लहर में भी लोगों की सेवा करेंगे. यह कोशिश करनी होगी की ज्यादा से ज्यादा लोगों तक हेल्पलाइन नंबर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर भी हमले किया। उन्होंने कहा कि सरकार में चीजें ठीक नहीं चल रही है। 20 सूत्री का लॉलीपॉप थमाकर अंतर्विरोध को शांत किया जा रहा है। मंत्री सुखी हैं और सत्ता पक्ष के विधायक परेशान हैं, यह सरकार मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाकर सत्ता में आई और अपने वादे पूरे नहीं किये। सिमडेगा में मॉब लिंचिंग और महिला को डायन बताकर जिंदा जलाने के मामले में उन्होंने कहा कि राज्य में वैसी स्थिति है जैसी कभी रोम में थी। जब रोम जल रहा था राजा बंशी बजा रहा था।
दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी का मूल मंत्र नर सेवा, नारायण सेवा है. इस मंत्र को मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता ने आत्मसात करते हुए कोरोना महामारी में दो-दो बार समाज के लिए खुद को समर्पित करते हुए सेवा ही संगठन भाव से काम किया है। अपने परिवार से ज्यादा समाज की चिंता की। तीसरी लहर भी अब अपना प्रकोप दिखाने लगी है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एक बार फिर से मोर्चा पर लगेंगे. समाज के लिये संकट में खड़े होंगे। हेल्पलाइन की शुरूआत आज से प्रदेश और जिला स्तर पर हो रही है। हेल्पलाइन के जरिये मोर्चा केवल संघर्ष का भाव नहीं दिखाएगा, बल्कि हृदय में छिपे सेवा भाव को भी साबित करेगा।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका