September 26, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

जैक अध्यक्ष बने डॉ0 अनिल महतो, विनोद सिंह उपाध्यक्ष

Spread the love

रांची। राज्य सरकार ने झारखंड अधिविद्य परिषद, जैक के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी गयी है। डॉ0 अनिल कुमार महतो को जैक का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि विनोद सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गयी।
जैक अध्यक्ष अनिल महतो रांची विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक रह चुके है और वे धनबाद स्थित विनोद बिहारी विश्वविद्यालय के प्रो वीसी भी रह चुके है।
गौरतलब है कि जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने से झारखंड एकेडिमिक काउंसिल में कई फैसले नहीं हो पा रहे थे। साथ ही जैक के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारखों का भी ऐलान नहीं हो पाया है। नये अध्यक्ष की नियुक्ति से कई परेशानियां दूर हो जाएगी।

About Post Author