रांची। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा बताया गया है कि गणतंत्र दिवस समारोह 2022 के अवसर पर राज्य के मंत्रीगण द्वारा विभिन्न जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन किया जायेगा।
इस क्रम में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम पाकुड़, वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव लोहरदगा, श्रम मंत्री सत्यानन्द भोक्ता चतरा, कल्याण मंत्री चम्पई सोरेन सरायकेला-खरसावां, शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो बोकारो, महिला बाल विकास मंत्री जोबा मांझी पश्चिम सिंहभूम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पूर्वी सिंहभूम, कृषि मंत्री बादल गिरिडीह, पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर गढ़वा और खेलकूद मंत्री हफीजुल हसन देवघर जिला मुख्यालय में झंडोत्तोलन करेगें।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेश बैस द्वारा राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा उप राजधानी दुमका के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया जाता है।

More Stories
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, आपके जिले में कौन बना SP देखिए लिस्ट
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
स्वास्थ्य मंत्री ने 76 नए चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, इतने नए डॉक्टर्स की बहाली जल्द