जस्टिस वीके गुप्ता ने कहा-चार बैठकों के बाद सीलबंद रिपोर्ट सरकार को सौंपी
रांची। झारखंड में साहेबगंज में पदस्थापित महिला सब इंस्पेक्टर रूपा तिर्की की मौत मामले में गठित एक सदस्यीय न्यायिक आयोग ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट झारखंड सरकार को सौंप दी। जस्टिस वीके गुप्ता ने शनिवार को नई दिल्ली में स्थानिक आयुक्त एमआर मीणा को सौंपी दी। विधिक प्रक्रिया के तहत सरकार अब इस रिपोर्ट को स्वीकृत किये जाने के बाद सार्वजनिक कर सकती है। वहीं सार्वजनिक करने के 6 महीने के अंदर जांच रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा।
इस मौके पर जूम मीटिंग के तहत मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए जस्टिस वीके गुप्ता ने कहा कि न्यायिक आयोग की रिपोर्ट को सरकार विधानसभा के पटल पर रखेगी और रिपोर्ट का खुलासा करने पर निर्णय ले सकती है। लेकिन इस रिपोर्ट के तथ्यों को उजागर नहीं कर सकते।

More Stories
झारखंड में बड़े पैमाने पर IPS का तबादला, आपके जिले में कौन बना SP देखिए लिस्ट
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका
स्वास्थ्य मंत्री ने 76 नए चिकित्सकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, इतने नए डॉक्टर्स की बहाली जल्द