रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू होगा और आगामी 3 मार्च को आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 का वार्षिक बजट पेश किये जाने की संभावना है। बताया गया है कि बजट सत्र एक महीने तक तक चलेगा. बजट सत्र में 18 कार्य दिवस होंगे. तीन मार्च को राज्य का बजट पेश किया जायेगा। आम बजट 90 हजार करोड़ का होगा। 2021-22 का बजट 80 हजार करोड़ रुपये से कुछ अधिक था। अगले वित्तीय वर्ष में योजना का आकार 10 फीसदी तक बढ़ाने की संभावना भी है। इससे पहले 2021-22 वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट 28 फरवरी को पेश किया जायेगा।

More Stories
झारखंड के 17 जिलों के DC का तबादला-नियुक्ति , आपके जिले में कौन बना डीसी देखिए पूरी लिस्ट
हजारीबाग का विष्णुगढ़ नाबालिक हत्याकांड; मां की दरिंदगी और अंधविश्वास ने ली मासूम की नरबलि, कहानी पढ़ खड़े हो जाएंगें रोंगटे
असम चुनाव में JMM के दो प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा खारिज, सरुपाथर और माकुम में झटका