November 10, 2026

view point Jharkhand

View Point Jharkhand

स्वास्थ्य मंत्री ने 1.87करोड़ की मशीन को निगम को सौंपा

Spread the love


 

वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
जमशेदपुर।स्वास्थ्य मंत्री   बन्ना गुप्ता एवं  सांसद जमशेदपुर लोस क्षेत्र   विद्युत वरण महतो द्वारा आज  मानगो नगर निगम कार्यालय परिसर से   डंपर, जेसीबी, ट्रैक्टर, मोबाइल टॉयलेट, सेक्शन मशीन आदि को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए उक्त सभी मशीन क्षेत्र की जनता को समर्पित किया गया जिससे नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुदृढ रहे। नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड अंतर्गत 15वें वित्त आयोग के मद से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में प्रयुक्त होने वाले वाहनों को उपलब्ध कराया गया है जिससे क्षेत्र की जनता को बेहतर सफाई व्यवस्था प्रदान की जा सके। कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहयने बताया कि एक जेसीबी, एक डंपर, दो ट्रैक्टर, सेक्शन मशीन, दो मोबाइल टॉयलेट, दो ट्रॉली इन सभी इक्विपमेंट का उपयोग मानगो नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत साफ साफ सफाई कार्य एवं अन्य कार्यों में किया जाएगा।इस अवसर पर कार्यपालक नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

About Post Author